शामली: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शामली के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से अनुशासन, धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के हुड़दंग से बचें। अगर किसी तरह का हुड़दंग होता है तो विरोधी यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा, ‘मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा कि याद रखना, हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी हैं और भोले शंकर के भक्त हैं। हम सब इस बात का ध्यान रखेंगे। राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की समरसता व जीवंतता हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।’
उन्होंने कहा कि याद रखना, कांवड़ यात्रा के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने के लिए हर प्रकार का सहयोग कर रही है। यही डबल इंजन की सरकार है, जो आस्था का सम्मान करती है, पुष्पवर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को भी मर्यादा को समझना होगा।’









