जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट मैच के दौरान दर्दनाक हादसा, 22 वर्षीय क्रिकेटर सुहैल अहमद गेंदबाजी करते हुए मैदान पर गिरे, अस्पताल में हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के एक 22 वर्षीय क्रिकेटर सुहैल अहमद की भल्लेसा इलाके में क्रिकेट मैच खेलते समय मौत हो गई। उन्हें गेंद फेंकने के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भद्रवाह के कुलशरी गांव के रहने वाले सुहैल अहमद, भल्लेसा प्रीमियर लीग के एक मैच में बॉलिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक गेंद फेंकने के बाद उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और उन्होंने सामान्य होने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई।

जब उनके साथी क्रिकेटरों ने उनकी बेचैनी देखी, तो उन्होंने सुहैल को संभालने के कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सुहैल अहमद बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया।जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद पूरे मैदान में मातम छा गया और मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। यह दर्दनाक घटना भलेसा चिनाब प्रीमियर लीग यानी BCPL के तीसरे सीजन के दौरान हुई। मृतक खिलाड़ी की पहचान सुहैल के रूप में हुई है, जो बादशाह 11 भलेसा टीम की ओर से वाईसीसी जिमखाना किश्तवाड़ के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे।

सुहैल ने अपना दूसरा ओवर पूरा किया था। ओवर खत्म होने के बाद वह अपने जूतों के फीते बांधने के लिए झुके। जैसे ही वह खड़े हुए, उनकी तबीयत बिगड़ती हुई नजर आई और वह संतुलन बनाने की कोशिश करने लगे। कुछ सेकंड तक खुद को संभालने के बाद वह चलने लगे, लेकिन अचानक मैदान पर ही गिर पड़े। यह देखकर साथी खिलाड़ी और मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्रिकेटर सुहैल अहमद की मौत से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial