महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किया हमला , कहा- पीएम मोदी लोगों के दर्द के बारे में कब बोलेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 4.38 फीसदी पर पहुंचने के साथ कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला जमकर हमला किया। पार्टी ने कहा कि पिछले 12 सालों में बीजेपी सरकार के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी ने आम परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है और पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी आम लोगों के दर्द के बारे में कब बोलेंगे।

सोमवार को जारी सरकारी डेटा के मुताबिक जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 4.38 परसेंट हो गई। इसका मुख्य कारण खाने-पीने की चीज़ें महंगी होना है। इससे कीमतों में बढ़ोतरी की दर रिजर्व बैंक के 4 परसेंट के औसत टारगेट से ऊपर चली गई। यह पहली बार है जब रिटेल महंगाई नई सीरीज के तहत 4 परसेंट के आंकड़े को पार कर गई है, जो इस साल जनवरी से लागू हुई है।

 एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘मोदी सरकार के 12 साल का यही है असली सार- झूठे वादों की बहार और जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का क्रूर वार!’ ‘मोदी सरकार के पिछले 12 सालों में, महंगाई ने आम परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है। सरकारी डेटा से ही पता चलता है कि रिटेल महंगाई जून में 17 महीने के सबसे ऊंचे लेवल 4.38 परसेंट पर पहुंच गई, जबकि ग्रामीण भारत में यह 4.74 परसेंट है।’

रमेश ने कहा कि महंगाई के साथ-साथ अब बैंक इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का डर है। इससे मिडिल क्लास पर घर और कार की ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि मुनाफा पूंजीपतियों की जेब क्यों भरता है, जबकि बोझ आम लोगों की पीठ पर पड़ता है।. रमेश ने आगे पूछा, ‘पूंजीपतियों के संरक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों के दर्द के बारे में कब बोलेंगे?’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial