वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही, 40 सेकंड में बैक-टू-बैक दो झटकों से मचा कोहराम , 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मलबे में तब्दील राजधानी काराकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काराकस: वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो ज़बरदस्त भूकंप ने तबाही मचा दी है। इस भूकंप में 10 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का कहना है कि मरने वालों की संख्या 10 हजार से एक लाख तक हो सकती है। वेनेजुएला में आए भूकंप से   राजधानी काराकस में इमारतें ढह गईं और वहां के लोग दहशत में आ गए। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को घरों में जाने से रोका जा रहा है।

एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कई इमारतें और मकान ढह गए। जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे काराकस में इमारतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए।

इन भूकंपों में हज़ारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10 हज़ार से 1लाख के बीच हो सकती है।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद इमरजेंसी का एलान किया है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुर्भाग्य से अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है, उनके प्रति हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हालांकि, उन्होंने मरने वालों या घायलों की कुल संख्या नहीं बताई।

इसी बीच अब अल साल्वाडोर (Al Salvador) वेनेज़ुएला की मदद के लिए आगे आया है। अल साल्वाडोर ने बैक-टू-बैक भूकंपों की मार झेल रहे वेनेज़ुएला की मदद के लिए 300 बचावकर्मी और 50 टन राहत सामग्री भेजने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा मैक्सिको (Mexico) ने भी इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। कई घर-इमारतें मलबे में तब्दील हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। देशभर में हाहाकार मचा हुआ है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial