उत्तराखंड में जमीन घोटाले, भू माफिया और सरकारी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय कूच के दौरान पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में भूमि घोटालों, भू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने आज सचिवालय कूच करते हुए प्रदर्शन किया। कूच का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। इससे पहले सभी कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए, उसके बाद पैदल जुलूस निकालते हुए सुभाष रोड पहुंचे।

वहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को सचिवालय की तरफ बढ़ने से रोक दिया।इससे नाराज कुछ कांग्रेसी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने कहा कि “सरकार भू माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है।आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है।राज्य में भू माफियाओं का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है।जबकि, सरकार प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।”

कांग्रेस ने मांग उठाई कि प्रदेशभर में सरकारी वन और ग्राम समाज की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जांच कर उन्हें अविलंब मुक्त कराया जाए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की कथित वन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जमीनों से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial