लखनऊ में दर्दनाक हादसा, अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, अब तक 14 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में एक दर्दनाक घटना हुई है। अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन 14 लोगों के मरने की खबर है । बताया गया कि आग बिल्डिंग में चल रहे पेट शॉप में लगी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।

दोपहर करीब तीन बजे कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशकक़्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को आर्थिक राहत देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आग की घटना की सूचना मिली उस वक़्त वो अलीगढ़ में थे। सभी कार्यक्रम निरस्त कर वापस लखनऊ लौटे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial