पीएम मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पवन खेड़ा बोले, ट्रंप के सामने झुकी थीं मोदी की आंखें, नाविकों की मौत पर ट्रंप ने खेद तक नहीं जताया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः  कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाल ही में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने तीन भारतीय नाविकों की हत्या का मुद्दा नहीं उठाया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर ट्रंप के साथ मोदी की मुलाकात का हवाला दिया।खेड़ा ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी की आंखें झुकी हुई थीं।वह ट्रंप को ‘एक्सीलेंसी’ कहकर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक था, ऐसा लग रहा था जैसे कंपनी का कोई एजेंट अपने मालिक से बात कर रहा हो, और हमने इससे पहले कभी कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा। पवन खेड़ा ने कहा कि अमेरिका ने तीन भारतीय नाविकों को मार डाला और ट्रंप ने इस पर खेद तक नहीं जताया, क्योंकि नरेंद्र मोदी सिर्फ अपनी तारीफ सुनकर ही खुश थे।उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी, ट्रंप से भारतीय नाविकों की हत्या के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछ सके।

पवन खेड़ा ने आगे कहा, “यह देखकर सचमुच बहुत बुरा लगता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सरकार वैश्विक मंच से इस तरह अपमानित होकर लौटती है।”

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए (UPA) सरकार को याद करते हुए उन्होंने कहा, “जब देवयानी खोबरागड़े मामले में प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने अमेरिका को संदेश दिया था, तो पूरी दुनिया दंग रह गई थी। लेकिन नरेंद्र मोदी, ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की हत्या का जिक्र तक नहीं कर पाए, क्योंकि उनके लिए देश पहले नहीं बल्कि अपनी पब्लिसिटी पहले है। अंग्रेजों को देश से भगाने में हमें 200 साल लग गए, लेकिन नरेंद्र मोदी ने महज 12 साल में गुलामी को वापस ला खड़ा किया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial