कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वें योग दिवस के मौके प कोलकाता में हजारों लोगों के साथ योग किया। उन्होंने सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया और सभी लोगों से स्वास्थ्य रहने पर जोर दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक आंदोलन बन गया है, जो अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि “21 जून, जो पृथ्वी पर सबसे लंबा दिन होता है, अब योग की वजह से सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव का दिन बन गया है। योग लोगों को एक साथ लाता है। मैं इस मौके पर दुनिया भर के लोगों को बधाई देता हूं।”
इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है। इस पर ज़ोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा यह प्राचीन विद्या शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने में मदद करती है, जिससे आखिरकार लोगों का जीवन बेहतर होता है।
पीएम ने लोगों से यह भी अपील की कि वे योग को केवल खास कार्यक्रमों या सालाना उत्सवों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या और जीवनशैली का अहम हिस्सा बनाएं।









