राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-‘वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी’ कर रही है बीजेपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ और ‘सरकार चोरी’ के बाद अब भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर ‘सीट चोरी’ में शामिल है।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और उन पर कोई मामला लंबित नहीं था। इसके बावजूद भाजपा की मामूली आपत्ति पर उनका पर्चा खारिज कर दिया गया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के फॉर्म में गलतियाँ और कमियाँ होने के बावजूद चुनाव आयोग ने उन्हें सुधार का अतिरिक्त समय दिया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘जब कांग्रेस ने बैठक का अनुरोध किया, तो चुनाव आयोग ने पहले तो हमसे बचने की कोशिश की।जब आखिरकार हमारी मुलाकात हुई, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। आगे ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, क्योंकि बीजेपी के लिए चुनाव जीतने से कहीं ज़्यादा आसान उसे फिक्स करना है।

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के कारण मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर  भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial