ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी के अंदर घमासान मचा हुआ है। ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती है।

एक सप्ताह के अंदर TMC के दूसरे सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुष्मिता देव को ममता बनर्जी का करीबी बताया जाता है। वो लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले हफ्ते राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया था।

सुष्मिता देव पहले असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। उन्होंने 2019 में अपनी हार के बाद पार्टी छोड़ दी और 2021 में TMC में शामिल हो गईं थीं। उनको ममता ने अपना भरोसेमंद मानते हुए पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और बाद में राज्यसभा सांसद बनाया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial