आम लोगों को सुबह-सुबह फिर महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही FTL सिलेंडर के दामों में भी इज़ाफ़ा किया गया । इन सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से ही लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़ गए हैं।
दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा वहीं 5 किलो के FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडरों की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। वहीं घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना-पीना भी महंगा होगा। गैस कंपनियों ने एक महीने के अंदर दोबारा 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फेरबदल किया है। इससे पहले पिछले महीने मई की पहली तारीख को नई कीमतें लागू की गई थीं। कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 993 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी।









