राहुल गांधी के बयान पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस की भाषा दिखाती है हताशा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की भाषा उसकी हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन देश के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कई बार कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है, इसके बावजूद पार्टी समाज को बांटने और अराजकता फैलाने वाली राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है।

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

दरअसल, रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि “नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करने वालों से कहो कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है।”

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial