गोली मार दो मुझे, फांसी दे दो… थाने में पुलिस से भिड़ गईं सपा सांसद इकरा हसन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश: कश्यप समाज के युवक की हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को सहारनपुर में भारी हंगामा देखने को मिला। पीड़ित परिवार को साथ लेकर कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर DIG रेंज कार्यालय पहुंचीं और डीआईजी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि डीआईजी ने बिना बात सुने ही उन्हें कार्यालय के बाहर जाने को कह दिया। जिसके बाद इक़रा हसन भड़क गईं और पुलिस से खूब कहासुनी हुई।

थाने में बातचीत के दौरान इक़रा हसन ने पुलिस अधिकारियों से कहा, हमें गोली मार दो या फांसी दे दो लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि न्याय मांगने आए लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसी दौरान उनका तीखा रुख भी देखने को मिला। बहस के बीच सांसद ने कहा, या तो हमें भी जेल भेज दो या फिर लोगों को छोड़ दो। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सही कार्रवाई करे तो नेताओं को आगे आने की जरूरत ही नहीं पड़े।

इकरा हसन ने आरोप लगाया है कि मृतक युवक की बुजुर्ग मां के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित परिवार अपनी बात रख रहा था तो डीआईजी बैठक में जाने की बात कहकर चले गए। जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया। वहीं, इकरा हसन को पुलिस थाने ले आई। उन्होंने कहा कि दबाव बनाने के लिए थाने लाया गया था।

गंभीर आरोप लगाते हुए इकरा हसन ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सहारनपुर में हिरासत लिया और थाने में बिठाया। इकरा हसन ने कहा- मैं एक बुजुर्ग महिला को लेकर DIG अभिषेक सिंह के पास गई थी। महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial