पश्चिम बंगाल चुनावः 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर फिर होगा मतदान, 2 मई को डाले जाएंगे वोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाताः चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने कई पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग का ऐलान किया है। मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी ये दोनों दक्षिण 24 परगना जिले में हैं।

मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231, और 232 पर दोबारा वोटिंग होगी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र नंबर 143) के बूथ नंबर 117, 179, 194, और 243 पर दोबारा वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में, बताया कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान हुए थे, लेकिन, रिटर्निंग ऑफिसर और स्पेशल ऑब्जर्वर की रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर, इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया गया है। इसलिए, 2 मई को मगरहट वेस्ट और डायमंड हार्बर विधानसभा सीटों के कुल 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा।

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के बाद कई शिकायतें आईं, जिनमें EVM से छेड़छाड़, मतदाताओं को डराना-धमकाना, वेबकास्ट फुटेज गायब होना, कुछ बूथों पर BJP के चुनाव चिह्न पर टेप चिपकाने या ब्लॉक करने के आरोप लगे थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial