उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को कांग्रेस ने बताया नौटंकी, पैसों की बर्बादी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया, जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने जनता के पैसों की बर्बादी बताया है। साथ ही उन्होंने विशेष सत्र को नौटंकी करार दिया है।

आलोक शर्मा ने विधानसभा के विशेष सत्र को औचित्यहीन बताया। उन्होंने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह सत्र केवल केंद्र के आकाओं को खुश करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पीएम मोदी ने जिस तरह सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च करके केंद्र में संसद के पटल को राजनीति के लिए उपयोग किया, उसी प्रकार धामी सरकार भी इसी राह पर है।

आलोक शर्मा ने सवाल उठाया एक दिन के चुनावी भाषण के लिए लगभग 10 से 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? उनका कहना है कि जब तक 73वें और 74वें संशोधन जैसे मुद्दे संसद और विधानसभा में क्लियर नहीं होंगे, उनका मानना है कि तब तक किसी के लिए और कहीं ना कहीं अड़चने आती रहेंगी। आलोक शर्मा ने कहा भाजपा सत्ता में है, अगर वह पहल करती है तो हम उससे चार कदम आगे चलेंगे।

कांग्रेस का कहना है जिस दिन धामी सरकार अंकिता भंडारी को संपूर्ण न्याय दिला देगी, उसी दिन महिला सशक्तिकरण की बात करना। उससे पहले सरकार को महिला सशक्तिकरण की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial