सीएम योगी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफ़ा, वितरित किए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया है। योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 69794 स्मार्टफोन का उपहार दिया। इसके अलावा उन्होंने 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10553 इंफॉण्टोमीटर और 58237 वजन तौलने की मशीनें भी वितरित कीं।

इस मौके पर सीएम योगी ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा, “मैं पिछले चार साल से इस विभाग के पीछे पड़ा हूं कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए। वह जो मेहनत करती हैं उसका रियल टाइम डाटा हमें समय पर नहीं मिल पाता है, समय पर डाटा अपलोड न पाने की वजह से हमारी रैंकिंग कम होती है, इसलिए स्मार्टफोन देना और उन्हें इसके उपयोग में पारंगत करना आवश्यक है।

सीएम योगी ने कहा, “आज यहां 69 हजार से भी अधिक स्मार्टफोन वितरित किये गये हैं, इससे रियल टाइम पर अपडेट मिल सकेगा। जैसे ही डाटा सही होगा तो हम रैंकिंग में भी ऊपर आएंगे। हर आंगनबाड़ी केंद्र अब एक डिजिटल सेवा का केंद्र बन गया है।

उन्होंने कहा कि ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन उनको फुर्सत ही नहीं थी। गरीब की पीड़ा को जिसने देखा होगा वही गरीब की पीड़ा को समझ सकता है। जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए होंगे वो उस पीड़ा से नहीं जुड़ सकते हैं। उनके लिए सबकुछ उनके परिवार के लिए चाहिए।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial