पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं ज़ुबानी जंग भी तेज़ होती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच की राजनीतिक जंग को महाभारत के युद्ध जैसा बताया है। ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘कौरव’ और टीएमसी को ‘पांडव’ करार देते हुए इसे सत्य और असत्य के बीच धर्मयुद्ध बताया है।
ममता बनर्जी ने खुद की पार्टी को ‘पांडव’ बताया और दावा किया कि टीएमसी लगातार चौथी बार बंगाल में सत्ता में वापसी करेगी।
नामों को हटाने का आरोप: ममता बनर्जी ने भाजपा पर विशेष रूप से (SIR – Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया और इसे ‘कौरवों की चाल’ जैसा बताया।
ममता ने सभी पूरक मतदाता सूचियों को तुरंत प्रकाशित करने की मांग की और जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा, “बाकी सूचियां को तुरंत प्रकाशित किया जाए।”










