गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी का सख्त आदेश , ‘गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत जेल भेजो’ जमानत पर छूटकर वादी को धमकाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर: सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा है, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।

अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुरुवार और शुक्रवार, दोनों दिन आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सबकी बात सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी गरीब या असहाय के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने आश्वास्त किया कि सरकार हर नागरिक की समस्या के त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial