देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, ईंधन आपूर्ति पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, अफवाहों से बचने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारत की प्रमुख तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने बुधवार को साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी (रसोई गैस) की कोई कमी नहीं है।  पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ईंधन की किल्लत को लेकर चल रही खबरों को कंपनियों ने “पूरी तरह से गलत और निराधार” बताया है।

हाल ही में देश के कुछ शहरों में यह अफवाह फैल गई थी कि तेल का स्टॉक खत्म होने वाला है। इस वजह से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोग डर के मारे अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने लगे।  स्थिति को बिगड़ते देख तेल कंपनियों ने जनता को भरोसा दिलाया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुरक्षित है।

कंपनियों ने क्या कहा?
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एक बयान जारी कर कहा, “देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है। भारत पेट्रोल और डीजल का निर्यात करने वाला देश है, इसलिए यहां कमी होने का सवाल ही नहीं उठता। हमारे पास कच्चे तेल और हवाई ईंधन (ATF) का भी पूरा स्टॉक है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने भी ग्राहकों से अपील की है कि वे इन भ्रामक खबरों में न आएं।  कंपनी ने कहा, “हमारी सेवाएं और सप्लाई बिना किसी रुकावट के चल रही हैं।  ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से ही तेल खरीदें और अनावश्यक भंडारण न करें।

सरकार और तेल कंपनियों का संदेश साफ है कि देश में तेल और गैस का भरपूर भंडार है। आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और उन्हें केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial