वडोदरा में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- “मोदी 100 % ट्रंप के कंट्रोल में है”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वडोदरा। कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा दौरे पर थे। वहां उन्होंने आयोजित ‘आदिवासी अधिकार संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ उन्होंने पश्चिम एशिया संकट, अमेरिका-भारत संबंध, अडाणी समूह और आदिवासी अधिकारों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में 25 मिनट का भाषण दिया, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी पूरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनालंड ट्रंप के 100 % कंट्रोल में हैं इस कारण वे संसद में खुलकर बहस नहीं कर सकते।

राहुल ने कहा कि ट्रंप बार-बार दावा करते हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया, जो भारतीय सेना का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के सामने कुछ बोल नहीं पाते और उन पर बाहरी दबाव है। यहीं कारण है कि भारत अमेरिका ताकत के आगे झुका है और खुलकर फैसले नहीं कर पाता है। 

राहुल ने गौतम अडाणी का जिक्र करते हुए कहा कि देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर- जैसे पोर्ट, एयरपोर्ट, ऊर्जा और सीमेंट एक ही समूह को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े कॉरपोरेट ढांचे में आदिवासियों की भागीदारी न के बराबर है। जो कि आदिवासियों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी इस देश के “असल मालिक” हैं और ‘जल, जंगल, जमीन’ पर उनका हक है। उन्होंने RSS-BJP पर ‘वनवासी’ शब्द इस्तेमाल कर आदिवासियों की पहचान बदलने का आरोप लगाया और कहा कि विकास के नाम पर सबसे ज्यादा नुकसान इसी वर्ग को उठाना पड़ता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial