ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग में हालात दिन पे दिन और खराब होते जा रहे हैं। ईरान ने कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर मिसाइल दागा है जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भड़का दिया है। बुधवार को ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल ने अटैक किया। ये ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड है। इस हमले के जवाब में ईरान ने कतर की एलएनजी प्लांट को निशाना बनाया है।
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि इजरायल, अब ईरान के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर ईरान ने कतर पर फिर से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा।
ईरान और इजरायल के हमलों में दोनों और बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी। अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो कोई बातचीत नहीं होगी।
इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक इस जंग को लड़ेगा। और किसी भी हालत में समझौता नहीं करेगा। ईरान ने साफ कर दिया है कि जंग अमेरिका- इजराइल ने शुरु की है और इसको खत्म हम करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी – वरना कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।










