पश्चिम बंगाल चुनाव- TMC ने सभी 291 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी , नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए TMC ने मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी. वह भवानीपुर से चुनाव लडेंगी. उनके खिलाफ भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

सुवेंदु  अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे।टीएमसी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है. ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। चंद्रिमा भट्टाचार्य को दमदम उत्तर सीट से, मदन मित्रा को कमरहाटी सीट से, फिरहाद हकीम को कोलकाता पोर्ट सीट से, कुणाल घोष को बेलेघाटा सीट से, डॉ. शशि पांजा को श्यामपुकुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी। कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में ममता ने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ियों की शेष तीन सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाला भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) चुनाव लड़ेगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं।

पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 23 और दूसरा चरण 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। जिनमें 152 और 142 सीटों पर मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial