बिहार में JDU को बड़ा झटका, केसी त्यागी ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान, 22 मार्च को करेंगे खास बैठक, होगा कोई बड़ा ऐलान?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के पुराने साथी और जेडीयू के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने पार्टी से अलग होने का ऐलान किया है। जेडीयू के हालिया सदस्यता अभियान के खत्म होने के बाद त्यागी ने अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई है। केसी त्यागी ने कहा, जेडीयू पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। इस बार मैंने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने वाले केसी त्यागी ने जदयू का साथ छोड़ दिया है। पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न करने का फैसला लेकर उन्होंने यह साफ कर दिया है कि अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं।

त्यागी ने आगे कहा कि पार्टी छोड़ने के बावजूद वे अपनी पुरानी विचारधारा पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वे दलितों, किसानों और मजदूरों के हक़ की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।  उन्होंने एक लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कई पुराने लम्हों का जिक्र किया है। उन्होंने 2003 में जॉर्ज फर्नांडिस के समय से पार्टी के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। साथ ही साथ नीतीश कुमार और शरद यादव का भी जिक्र किया।

उन्होंने दिल्ली के मावलंकर हॉल में 22 मार्च को अपने समर्थकों और पुराने साथियों की एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें वे अपने भविष्य की रणनीति का खुलासा करेंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial