बंगाल चुनाव: BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। उनके सामने सीएम ममता बनर्जी होंगी। बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होने के कारण राजनीतिक दलों को प्रत्याशियों की सूची जारी करने की होड़ मच गई है।

बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर सीट पर अभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कब्ज़ा है।

शुभेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से भाजपा विधायक हैं। 2021 के पश्चिम बंगाल चुनावों में, अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें लगभग 2,000 वोटों से हराया था। 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया गया था। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था।

उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज की। अब इसी बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट पर उतार दिया है।

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial