पीएम मोदी का बयान- पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक, भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का करता है समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : ईरान में चल रहे संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि वह संवाद और कूटनीति के पक्षधर हैं.संवाद और कूटनीति से ही हल निकाले जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विश्व में जारी कई तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है, और जब दो लोकतांत्रिक देश एक साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है. हम इस क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी फोन पर बात की है। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया।  बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भारत शत्रुता शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है।”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial