अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गये ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरानी मीडिया ने की मौत की पुष्टि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही हमले में उनकी बेटी, दामाद, पोती भी मारी गई है। इसके साथ ही इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर भी मारे गए हैं।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गया है. यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया।

वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका और इजराइल के साथ मिलकर काम करते हुए वह या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके।

ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है।  हम सुन रहे हैं कि उनके कई आईआरजीसी, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फोर्स अब लड़ना नहीं चाहते हैं। हमसे मुक्ति चाहते हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, ‘अभी उन्हें मुक्ति मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!’ उम्मीद है, आईआरजीसी और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्त के साथ मिल जाएंगे, और देश को उस महानता पर वापस लाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे जिसका वह हकदार है।

IDF का दावा- ईरानी डिफेस लीडरशिप के 7 सीनियर अधिकारी मारे गए:

इजराइली एयर फोर्स ने ट्वीट किया, ‘फाइटर जेट ने ईरान में मिलिट्री टारगेट पर सटीक हमला किया. इसमें ईरानी डिफेस लीडरशिप के 7 सीनियर अधिकारी मारे गए. अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नसीरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन, रेजा मोजाफरी-निया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial