ईरान ने कर दिया पलटवार, इजरायल पर दागी 105 मिसाइलें, तेहरान बोला- अब युद्ध खत्म हम करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। इजरायल सेना का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इजरायल की तरफ बढ़ रही थीं, जिससे देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। खतरे को रोकने और जहां आवश्यक हो वहां उसे नष्ट करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने जवाबी हमले का आदेश दे दिया है. बताया जा रहा है कि सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड को इजरायल और उसके ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. ईरान की तरफ से पहले ही मिसाइलें दागे जाने की खबर आ चुकी है और अब बड़े स्तर पर जवाबी हमला होने की आशंका जताई जा रही है. पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा अलर्ट और बढ़ा दिया गया है.

हालात बिगड़ते देख ईरान ने अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसके अलावा चेतावनी दी है कि हमला उसने शुरू किया है, लेकिन इस लड़ाई को खत्म वह करेगा. इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है और लोगों को शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं. कतर में अमेरिकी दूतावास ने भी अपने कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर रहने को कहा है. इस बीच कई देशों ने अपने दूतावास खाली करने शुरू कर दिए हैं. अर्जेंटीना, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, यूक्रेन और आइसलैंड ने तेहरान से स्टाफ हटा लिया है.

ईरान पर हमले पर ट्रंप का पहला रिएक्शन:

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले के बारे में जानकारी दी। ट्रंप ने कहा, ‘ईरान पर इस हमले का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की रक्षा और अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को समाप्त करना है।’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, आर्म्ड फोर्सेज और सभी पुलिसवालों से मैं आज रात कहता हूं कि आपको अपने हथियार डाल देने चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको मौत का सामना करना पड़ेगा।’

ईरान को नहीं बनाने देंगे न्यूक्लियर बम:

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा, ‘US अपने लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए पक्का इरादा रखता है और ईरान को कभी भी अपने न्यूक्लियर बम नहीं बनाने देगा।’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘हमले ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करने के मकसद से किए गए थे, जिसे वे फिर से बनाने की कोशिश कर रहा था।’

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तेहरान में शासन बदलने की बात करते हुए ईरान की जनता से सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की. नेतन्याहू ने कहा कि संयुक्त कार्रवाई का मकसद ईरान के लोगों को अपनी किस्मत खुद तय करने का मौका देना है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि ईरान की सरकार को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे और दुनिया की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial