देहरादून: लोकभवन में 27 फरवरी से एक मार्च के बीच वसंतोत्सव का आयोजन होना है, जिसको देखते हुए देहरादून पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है. वसंतोत्सव कार्यक्रम में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज 24 फरवरी को एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने निरीक्षण किया.
राजपुर रोड की ओर से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने भेजते हुए न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप कर वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जायेगा. इसी रायपुर, ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से लेफ्ट भेजते हुए न्यू कैंट रोड से एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप कर वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जायेगा, जहां से आगुन्तकों को शटल सेवा के माध्यम एनेक्सी तिराहा तक भेजा जायेगा और 8th GR ग्राउंड के फुल होने पर वाहन आरटी ग्राउंड में पार्क किए जायेगें. दुपहिया वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में कराई जायगी.
इसी तरह कैंट रोड और चकराता रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा से बाएं महिन्द्रा ग्राउंड में पार्क किया जायेगें और आगुन्तकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक भेजा जायेगा. पार्किंग स्थल से शटल सेवा की सुविधा रहेगी, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी.
अभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों और राजकीय कर्मचारियों के प्राईवेट वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड पार्किंग स्थल पर पार्क किए जायेगें. सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को निषिद्ध किया जायेगा, इसके लिए स्टैटिक ड्यूटी के साथ-साथ मोबाइल ड्यूटी लगाई जायेगी. किसी वाहन के गलत तरीके से पार्क करने और मार्ग पर अनावश्यक खड़े वाहन के खिलाफ क्रेन मोबाइल के माध्यम से कार्रवाही की जायेगी.
लोकभवन गेट से दिलाराम चौक तक और लोकभवन गेट से वाटिका तिराहा तक मार्ग में त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हॉक मोबाइल को भ्रमणशील रखा जायेगा. चिन्हित स्थानों पर पार्किंग के लिए Sign Boards लगाए जायेंगे.
वैकल्पिक रुट प्लान:
- दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को सर्वे ऑफ इण्डिया गेट के अन्दर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर Drop कर वाहनों को 8 वी GR ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जायेगा.
- मसूरी और कुठालगेट से आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को जोहडी गांव होते हुए गुच्चुपानी तिराहा से CSD तिराहा पर Drop कर वाहनों को महिन्द्रा ग्राउंड पार्किंग में पार्क किया जायेगा.
पार्किंग व्यवस्था:
- शौर्य स्थल के पास आरटी यूनिट का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोक भवन की दूरी 100 मीटर) पार्किंग क्षमता 400 वाहन.
- 8TH गढ़वाल राइफल का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोक भवन की दूरी 900 मीटर) पार्किंग क्षमता 250 वाहन.
- महिन्द्रा ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 1.2 किमी) पार्किंग क्षमता 600 वाहन.
वैकल्पिक पार्किंग:
- गोरखा इंटर कॉलेज निकट बीजापुर गेस्ट हाउस (पार्किंग क्षमता 50 कार)
- सीएसडी कैन्टीन के पास पार्किंग (पार्किंग क्षमता 50 कार)
एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति में निर्धारित Dropping Points पर वाहनों को न रोकते हुए आवश्यकता अनुसार पार्किंग स्थलों तक वाहनों को ले जाकर पार्किंग स्थलों से लोकभवन तक शटल सेवा संचालित की जायेगी.









