AI समिट हंगामा मामला: पटियाला हाउस कोर्ट में IYC अध्यक्ष उदयभानु चिब की पेशी, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए हंगामा व विरोध प्रदर्शन के मामले में जांच तेज करते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस केस में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. यहां चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

बता दें कि चिब को एक दिन पहले ही पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने में बुलाया गया था. पूछताछ के बाद उनकी भूमिका व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी है.

कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बयान:

दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साज़िश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए. दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए 7 दिन की कस्टडी की ज़रूरत है. लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर दी। कोर्ट के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी काफी तादाद में मौजूद थे.

अब रिमांड के दौरान उदयभानु चिब से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि प्रदर्शन की पूरी साजिश और योजना का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बाधा और हंगामे के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

वहीं इंडियनयूथ कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी को “मनमानी व दमनात्मक कार्रवाई” बताते हुए कड़ी निंदा की है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial