PM मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद, सामाजिक सद्भाव समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात में सामाजिक सद्भाव, शिक्षा सुधार, अल्पसंख्यक कल्याण और समावेशी विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी ‘‘भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बक्र अहमद साहब के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद साहब के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और शिक्षा सुधार में उनके प्रयास सराहनीय हैं।’
ग्रैंड मुफ्ती ने बैठक के बाद कहा, -भारत में मुस्लिम समुदाय पूरी तरह सुरक्षित है। कोई बाधा या समस्या नहीं है। हम सब मिलकर राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करेंगे।’ उन्होंने अपने हालिया केरल दौरे ‘विद ह्यूमैनिटी’ के दौरान विभिन्न वर्गों से प्राप्त चिंताओं और मांगों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। रमजान के संदेश भी साझा किए गए।

बैठक में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, ऐतिहासिक मस्जिदों-इस्लामी स्मारकों का संरक्षण, मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप जैसी योजनाओं की बहाली, निर्दोषों को न्याय, उत्तर भारत के इस्लामी संस्थानों की चुनौतियां, दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों को रेल से जोड़ना और अलीगढ़ विश्वविद्यालय के मलप्पुरम केंद्र के विकास पर चर्चा हुई। केंद्र-अल्पसंख्यक संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद भारत के 10वें और वर्तमान ग्रैंड मुफ्ती हैं, जिन्हें फरवरी 2019 में नियुक्त किया गया था। केरल के एक प्रमुख सुन्नी विद्वान के रूप में, वह अखिल भारतीय सुन्नी जमीयतुल उलमा का नेतृत्व करते हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial