कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से बवाल मचा हुआ है। वो जब भी बोलते हैं कुछ ना कुछ विवाद हो जाता है। हाल ही में मणिशंकर अय्यर ने केरल में पिनरई विजयन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। इसे लेकर पहले से ही कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ था। वहीं अब मणिशंकर अय्यर ने एक और बयान दे दिया है, जिसके जरिए उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा है कि वह ‘राहुलवादी नहीं हैं।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं। इसलिए, मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।”










