भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- “शहज़ादे झूठ फैला रहे हैं, राहुल ने सरकार से पूछे हैं 5 सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांधीनगर : अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर राहुल के हमलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस नेता पर झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह करने के आरोप लगाए.

उन्होंने साफ किया कि राहुल गांधी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर झूठ फेला रहे हैं और देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी तरह की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

अमित शाह ने देश के कृषि और डेयरी सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया. गृह मंत्री ने ट्रेड डील पर राहुल गांधी को बहस की चुनौती भी दी.

इधर राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्रेड डील को लेकर हमला बोला और केंद्र सरकार से पांच सवाल किए.उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ये सवाल पोस्ट किए. उन्होंने लिखा कि “यूएस ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं”.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial