धामी सरकार पर कांग्रेस ने किया हमला, कहा- उत्तराखंड में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त , हिंदू-मुस्लिम करने में जुटी बीजेपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए धामी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। शुक्रवार को राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मॉल में हुई गोली कांड की घटना पर उन्होंने धामी सरकार पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखना पुलिस का काम होता है, लेकिन सरकार के इशारे पर सत्ता में बैठे हुए मंत्रीगणों के इशारे पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन मंत्रियों के निजी अपेक्षाओं की पूर्ति कर रहे हैं. इन्ही मंत्रियों की अपेक्षा के अनुरूप पुलिस अपना आचरण कर रही है. इसलिए आम जनता की सुरक्षा के दायित्व को दरकिनार कर दिया गया है. यह उसी का परिणाम है कि आम लोगों की जान आफत में बनी हुई है. समूचा पुलिस महकमा मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगा हुआ है.

मुख्यमंत्री को वो व्यक्तिगत रूप से जानते थे. यह समझते थे कि धामी दिल से कोमल व्यक्ति होंगे, लेकिन जिस प्रकार धामी लैंड जिहाद लव जिहाद, मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बातें कर रहे हैं, इससे लगता है कि पूरे भारतवर्ष के राज्यों के मुख्यमंत्रियों में ऐसा व्यक्ति नहीं दिखा है , जो जगह-जगह जाकर हेट स्पीच दे रहे हैं.

गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

गणेश गोदियाल ने कहा प्रदेश के हाल बुरे हैं. बाहर के अपराधियों को लाकर यहां व्यापार करवाया जा रहा है. राज्य की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. लोग मर रहे हैं। लेकिन उनको पूछने वाला कोई नहीं है। अंकिता हत्याकांड की जांच को अब भी भटकाया जा रहा है. उसके बावजूद सरकार बेशर्मी की हद पार करते हुए हिंदू मुस्लिम का नरेटिव सेट कर रही है. उनका कहना है कि इस सरकार की बिदाई तय है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री धामी को हमेशा के लिए छुट्टी देने जा रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial