नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार का प्रधानमंत्री कार्यालय आज शुक्रवार को नए पते पर शिफ्ट हो गया. आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से हटकर नई जगह जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ भवन के नामकरण का अनावरण किया है.
पीएम मोदी आज ही नए पीएमओ शिफ्ट होंगे. यानी आज प्रधानमंत्री कार्यालय का पता स्थाई तौर पर बदल जाएगा. पीएम मोदी का ऑफिस अब सेवा तीर्थ में ही होगा. इसके साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों के कार्यालय भी इसी में मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ परिसर के साथ-साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का भी उद्घाटन किया है. उद्घाटन भारत के प्रशासनिक शासन वास्तुकला में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर होगा क्योंकि सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं. कर्तव्य भवन-1 और 2 के अंदर, वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा मंत्रालय सहित कई उच्च प्रोफ़ाइल मंत्रालय काम करेंगे.
एक छत के नीचे पूरी सरकार:
सेवा तीर्थ को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही डेवलप किया गया है. यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला आधुनिक परिसर दारा शिकोह रोड पर मौजूद है. इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. पहले जो ऑफिस अलग-अलग हुआ करते थे. अब वह एक ही कार्यालय के नीचे हुआ करेंगे.
स्मार्ट ऑफिस सुविधाओं से लैस यह केंद्र हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम के साथ प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाता है.










