मुंबई: अजित पवार के भतीजे और शरद पवार की एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने बारामती विमान हादसे पर गंभीर सवाल खड़ा किए हैं। उन्होंने कहा कि विमान हादसे में उन्हें साजिश की बू नजर आती है।उन्होंने कहा कि मेरे सवाल हवा में नहीं हैं, हर बिंदु का आधार है।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी ओर से उठाए गए सवाल महज अटकलें नहीं हैं। उन्होंने यह सप्षट किया, “मैंने और पूरे महाराष्ट्र ने इस हादसे को लेकर जो प्रश्न उठाए हैं, उन सभी का एक ठोस आधार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई प्रेजेंटेशन में हर बिंदु को प्रमाण के साथ रखा गया है।” उन्होंने मीडिया और जनता के लिए इस प्रेजेंटेशन का लिंक भी साझा किया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने कहा, मैंने इस हादसे में अपने चाचा को खोया है और महाराष्ट्र ने एक जनप्रिया नेता। यह मेरे लिए केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत नुकसान भी है।
रोहित पवार ने जोर देकर कहा कि जब तक इस हादसे से जुड़े सभी संदेह दूर नहीं हो जाते, तब तक वह इस मामले को उठाते रहेंगे।










