नई दिल्ली-शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के सुप्रीम प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगायी है। CJI सूर्य कांत ने कहा कि जनता ने चुनाव में आपको पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इसलिए आप लोकप्रियता हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जैसे न्यायिक मंचों का सहारा ले रहे हैं.
सुनवाई के दौरान CJI सूर्य कांत ने जन सुराज पार्टी को खरी- खरी सुनाई और कहा कि जनता ने आपको खारिज कर दिया है. इसलिए आप लोकप्रियता हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जैसे न्यायिक मंचों का सहारा ले रहे हैं. साथ ही कहा कि जब पार्टी चुनाव में अपना सब कुछ हार गई तब वो यहां आ गई. आपको सद्भावना के बारे में भी बताना होगा.
बिहार विधानसभा चुनाव को चुनौती देने के लिए जन सुराज पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है.
पार्टी ने कथित अवैध प्रथाओं के आधार पर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की गई थी. साथ ही पार्टी ने आचार संहिता लागू रहने के दौरान राज्य में महिलाओं को सीधे 10,000 रुपये देने को भ्रष्ट आचरण बताया है।
बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार में 2025 के चुनावों में 243 विधानसभा सीटों में से 242 पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर भी जीत हासिल नहीं की थी।










