ममता बनर्जी का चुनाव से पहले बड़ा तोहफा, लक्ष्मी भंडार योजना की राशि ₹500 बढ़ाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में भी किया इजाफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। ममता सरकार ने लक्ष्मी भंडार योजना की राशि में इज़ाफ़ा कर दिया है। और 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। वहीं, एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1700 रुपये मिलेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम सौ दिन रोजगार योजना, आवास योजना जैसी कई योजनाओं में नंबर एक पर हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के लिए धन देना बंद कर दिया। हम यह बजट जनता के लिए पेश कर रहे हैं, चुनाव के लिए नहीं। हमने अपना वादा निभाया है। इसलिए, हमने इस फरवरी से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा की है।

इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायकों, आशा कार्यकर्ताओं, आईसीडीएस कार्यकर्ताओं, साथ ही नागरिक स्वयंसेवकों, ग्राम पुलिस और हरित पुलिस कर्मियों के मासिक वेतन में अप्रैल 2026 से 1,000 रुपये की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायकों को 60 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा मिलेगा।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial