मणिपुर में फिर से BJP सरकार, युमनाम खेमचंद सिंह बने सीएम, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंफाल :राष्ट्रपति शासन के बाद मणिपुर में एक बार फिर से भाजपा सरकार बन गई है. मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने शपथ ली. राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

कुकी समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक एल. डिखो ने मणिपुर के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. किपगेन ने नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से ऑनलाइन माध्यम से शपथ ली. भाजपा के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी नेता के. लोकेन सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद यहां “लोक भवन” में शपथ ग्रहण समारोह हुआ.  मणिपुर पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था.

सीएम पद की शपथ लेने वाले खेमचंद सिंह दो बार से भाजपा विधायक हैं और लंबे समय तक आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं. वह संगठन पर ध्यान केंद्रित करने वाले नेता माने जाते हैं और उन्होंने राज्य में महत्वपूर्ण संवैधानिक और मंत्री पदों पर काम किया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial