आगरा में भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने दो ऑटो में मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी: आगरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ट्रक काफी स्पीड में आ रहा था।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश  करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त करके उनके घर वालों को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। वह तेज़ रफ्तार से जलेसर रोड की तरफ ट्रक को लहराते हुए चल रहा था। ट्रक चालक ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर दूसरे को। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो उछलकर एक पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गए। टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial