उत्तराखंड गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन, मंदिर समिति ने लिया फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी:  आगामी चारधाम यात्रा में गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पर बैन करने का फैसला लिया है. समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने एक वीडियो जारी कर यह फरमान सुनाया है. इसके साथ ही शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में भी यह प्रतिबंध लागू होगा.

  गंगोत्री धाम की धार्मिक पवित्रता व परंपराओं की रक्षा के लिए गंगोत्री मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है. समिति ने धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. बता दें कि आगामी चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथि चैत्र माह के नवरात्र में निकाली जाते हैं. गंगोत्री धाम में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन करने पहुंचते हैं. इससे पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कर गंगोत्री धाम और मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने का फैसला लिया. इसके साथ ही मंदिर परिसर समेत गंगा घाट पर भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया गया है.

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर बताया कि गैर हिंदुओं का धाम में प्रवेश वर्जित होगा. कहा कि धाम के साथ ही शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी यह प्रतिबंध लागू होगा. मंदिर समिति सुनिश्चित करेगी कि मंदिर परिसर समेत गंगा घाट पर गैर हिंदुओं का प्रवेश ना हो. उन्होंने आगे कहा कि इन पवित्र स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial