BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BCCI के  पूर्व प्रेसिडेंट इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

आईएस बिंद्रा के निधन पर BCCI ने दुख जताते हुए लिखा है, “ पूर्व BCCI प्रेसिडेंट – मिस्टर IS बिंद्रा के निधन पर दुख जताता है। बोर्ड की दुआएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

ICC चेयरमैन जय शाह ने भी आईएस बिंद्रा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है, “BCCI के पूर्व प्रेसिडेंट और भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन के एक अहम व्यक्ति मिस्टर IS बिंद्रा के निधन पर गहरा दुख। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे। ओम शांति।”

आईएस बिंद्रा 1993 से 1996 के बीच BCCI प्रेसिडेंट रहे। उन्होंने 1978 से 2014 के बीच 36 साल तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ के रूप में भी काम किया। इस जिम्मेदारी के बाद ही उन्होंने क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से रिटायरमेंट ली। मोहाली में PCA स्टेडियम के डेवलपमेंट में उनकी अहम भूमिका रही। इसी वजह से मोहाली के स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial