भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर बांग्लादेश का बड़ा बयान ‘हमें भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ढाका: बांग्लादेश का भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर गतिरोध बना हुआ है.बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और टी20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए भारत जाने के खिलाफ है. नज़्रुल ने कहा कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भारत के दबाव में कोई भी शर्त लगाती है, तो बांग्लादेश उसे स्वीकार नहीं करेगा.

नज्रुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘अगर  (ICC) भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में झुकती है और हम पर कोई भी शर्त लगाने की कोशिश करती है, तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब पाकिस्तान ने कहा था कि वे भारत नहीं जाएंगे, और ICC ने वेन्यू बदल दिया था. हमने तार्किक आधार पर वेन्यू बदलने के लिए कहा है, और हम पर अतार्किक दबाव डालकर भारत में खेलने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता.’

इससे पहले मीडिया में रिपोर्ट किया गया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक अंतिम फैसला लेने को कहा है और साथ में ये भी कहा हि अगर बांग्लादेश भारत में अपने मैच नहीं खेलने आती है तो उनकी जगह किसी दूसरी टीम को बदल दिया जाएगा, जो कि रैंकिंग का आधार पर स्कॉटलैंड हो सकती है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial