उत्तर भारत घने कोहरे की चादर में लिपटा, दिल्ली आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द, 40 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के साथ अब ‘घने कोहरे’ की  चादर में लिपटा हुआ है. कोहरे ने रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह दृश्यता (Visibility) बहुत कम रही, जिसका सीधा असर हवाई और रेल सेवाओं पर पड़ा है.

 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है और कई उड़ानों को डिले कर दिया गया है. इसके साथ ही आज घने कोहरे के कारण देश के तमाम राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेन 5 घंटे तक की देरी से चल रही है.

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सुरक्षा कारणों के चलते विमानन कंपनियों ने दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों को जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. इनमें दिल्ली से हैदराबाद, वाराणसी, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, जोधपुर, चेन्नई और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण रूट्स शामिल हैं.

रद्द की गई फ्लाइट्स में सबसे अधिक संख्या एयर इंडिया की है जबकि इंडिगो की भी कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि कम दृश्यता में विमान उतारना या उड़ान भरना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. हालांकि कंपनियों का दावा है कि यात्रियों को समय पर सूचना दे दी गई है.

रेल यातायात पर भी कोहरे की मार साफ दिखाई दे रही है. दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों (नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन) पर पहुंचने वाली 40 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं.

नई दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति 5 घंटे से अधिक लेट- हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (5 घंटे 34 मिनट), भुवनेश्वर-तेजस राजधानी (4 घंटे 33 मिनट), रांची-नई दिल्ली राजधानी (4 घंटे 18 मिनट) लेट है.

कोहरे और देरी के कारण रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण ठंड के बीच छोटे बच्चों व बुजुर्गों के लिए घंटों इंतजार करना मुश्किल हो गया है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि कोहरे में कम दृश्यता के कारण लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में सुरक्षा कर्म से ट्रेन की रफ्तार को धीमी रखनी पड़ती है जिससे ट्रेन विलंब हो रही है. हालांकि प्रयास किया जा रहा है की ट्रेन का संचालक निर्धारित समय से ही हो. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह ट्रेन की स्थिति देखकर ही घर से निकलें, जिससे ठंड और इंतजार से बच सकें.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial