उन्नाव रेप मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन, पीड़िता की मां ने कहा, फैसले ने हमारा भरोसा तोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने और उसे जमानत देने के फैसले के खिलाफ राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. इस फैसले से आहत होकर उन्नाव रेप पीड़िता और उसकी मां ने महिला संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली की सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगाई है.

हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने उन्नाव रेप पीड़िता के समर्थन में नारे लगाए. एक्टिविस्ट योगिता भयाना और पीड़िता की मां के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने कहा कि वह हाई कोर्ट के बाहर विरोध करने आई हैं क्योंकि उनकी बेटी ने बहुत दुख झेला है. उन्होंने कहा, मैं पूरे हाई कोर्ट को दोष नहीं दे रही हूं, बल्कि सिर्फ उन दो जजों को दोष दे रही हूं जिनके फैसले ने हमारा भरोसा तोड़ दिया है।”

पीड़िता की मां ने आगे कहा कि पहले जजों ने परिवार को न्याय दिलाया था, लेकिन अब आरोपी को जमानत दे दी गई है. उन्होंने कहा, “यह हमारे परिवार के साथ अन्याय है. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि मुझे उस पर भरोसा है.”

“अगर इतने बड़े अपराधी को जमानत मिल जाएगी, तो देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी?” यह शब्द उस उन्नाव रेप पीड़िता के हैं, जिसने वर्षों तक सत्ता और सिस्टम से लड़कर न्याय पाया था, लेकिन हाल ही में आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले ने उसे एक बार फिर गहरे सदमे में डाल दिया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial