छत्तीसगढ़- कोरबा में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की हत्या से लोगों में गुस्सा, व्यापारियों ने किया शहर बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा में बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या कर दी गई. भाजपा नेता अक्षय गर्ग ठेकेदार और जनपद सदस्य भी थे. अक्षय की हत्या सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुई है. जब वह गांव के में सड़क निर्माण के अपने साइट पर निर्माण कार्य का मुआयना करने गए थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने चाकू और टांगी जैसे धारदार हथियार से उनके पूरे शरीर पर वार किया. इस पूरी वारदात को दिनदहाड़े मजदूरों के सामने ही अंजाम दिया गया है.

3 से 4 की संख्या में हमलावर कार में सवार होकर आए थे. घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी मौके पर से फरार हो गए, इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी खुद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की तलाश में है. इधर दिनदहाड़े हुए इस तरह के नृशंस हत्याकांड से कटघोरा क्षेत्र में व्यापारियों में खासा आक्रोश है. सभी ने शहर बंद का ऐलान कर दिया।

इस हमले के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने ही अक्षय को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में भाजपा नेता और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है.दीनदहाड़े हुई हत्या से पूरे शहर में सनसनी फेल गयी।पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस को हमलावारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial