ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कहा कि देवभूमि का देवत्व बचाने के लिए राज्य सरकार को कसर नहीं छोड़ेगी। देवभूमि में मुगल और जिहाद मानसिकता को पनपने दिया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के मकसद से सरकार बहुद्देशीय शिविर, तहसील दिवस, जन जन की सरकार जन जन के द्वार आदि कार्यक्रम चला रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा। देश की कई वरीयता सूचियों में राज्य अग्रणी है। रिवर्स पलायन में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य, शिक्षा पेयजल योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। अल्मोड़ा जनपद में हजारों करोड़ की लागत से नए मोटरमार्ग निर्माण तथा सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ने के साथ 36 नए आईसीयू स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिलेभर में लगभग 77 करोड रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।










