कर्नाटक नेतृत्व विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम पार्टी आलाकमान में नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के अंदर चल रही सत्ता खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को साफ कहा कि नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम पार्टी के आलाकमान में नहीं है। यह भ्रम सिर्फ स्थानीय स्तर पर मौजूद है। खरगे ने स्थानीय नेताओं को चेतावनी दी कि वे आंतरिक विवादों का दोष आलाकमान पर न डालें और खुद जिम्मेदारी लें। खरगे ने कहा कि आलाकमान ने कोई भ्रम पैदा नहीं किया है। यह भ्रम सिर्फ स्थानीय स्तर पर मौजूद है। उन्होंने सवाल उठाया कि आलाकमान पर दोष मढ़ना कैसे सही है?

खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत योगदान का घमंड करना बंद करें और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास को स्वीकार करें। डीके शिवकुमार के दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलने के सवाल पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का यह बयान कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कथित सत्ता खींचतान के बीच आया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विश्वास जताया था कि उन्हें पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन है। इससे पहले भी दोनों नेताओ के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक मामला सुलझता नज़र नहीं आ रहा है ।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial