कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- ‘भाजपा के लोग रावण के वंशज’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मसूरी: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मसूरी में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। हरीश रावत ने कहा राज्य में प्रशासनिक फैसले अधिकारियों के विवेक से नहीं, बल्कि भाजपा के विवेक से लिए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है.जिसने कभी गरीबों, बेरोजगारों और आम जनता के हित में गंभीरता से नहीं सोचा है.

हरीश रावत ने कहा भाजपा के लोग “रावण के भी रावण” हैं. यह सब रावण के वंशज हैं. रावण जैसे अलंकार और अहंकार के साथ राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा लोकतंत्र की यही विडंबना है कि किसी को रोजगार मिल जाता है और किसी का रोजगार छिन जाता है. इसी भाव के साथ उन्होंने लोकतंत्र के देवता से मन्नत मांगी कि जिस तरह आज देश और राज्य का युवा बेरोजगार हैं, आने वाले समय में भाजपा को भी जनता “बेरोजगार” बना दें.

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि राज्य की महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों, पर्यटन स्थलों और संसाधनों को “दोस्तों और चहेतों” को सौंपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सिर्फ नाम का राज्य छोड़ दिया गया है, जबकि इसकी बहुमूल्य जमीनें और संसाधन गैर-उत्तराखंडियों के हाथों में सौंपे जा रहे हैं. यह सब एक सोचा-समझा षड्यंत्र है, जिससे राज्य की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial