लखनऊ : यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो गया। सत्र शुरु होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कोडीन कफ सिरप मामले में गालिब के शेर की तर्ज पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा. कहा कि ‘यहीं कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी, और आईना साफ करता रहा’. इसके बाद अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट कर इसका जवाब दिया.
मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कोडीन कफ सिरप मामले में कहा कि यह एनडीपीएस के तहत आने वाली औषधि है. इसका निर्माण गंभीर खांसी में उपयोग के लिए किया जाता है. सेंटर नार्कोटिक्स ब्यूरो की ओर से इसे केवल उन्हीं दवाइयों के निर्माण के लिए आवंटित किया जाता है, इसके लिए कोटा ब्यूरो की ओर से तय होते हैं. तमाम जगहों पर इस सिरप के नशे के रूप में इस्तेमाल की शिकायतों के बाद इस पर कार्रवाई की गई.
सीएम योगी ने आगे कहा कि अवैध रूप से कोडीन की तस्करी की शिकायतें आईं थीं. एफएसडीए के नेतृत्व में हमने इसे एनडीपीएस के दायरे में लिया. ये कार्रवाई यूपी सरकार, यूपी पुलिस, एफएसडीए और एसटीएफ की शुरू की गई. इसमें हमने अब तक तस्करी के बड़े पैमाने पर पकड़ा है. इसमें व्यापक गिरफ्तारियां भी हुईं हैं. यह हर व्यक्ति जानता है कि हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं.
सीएम ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मामले जुड़े जिन अभियुक्तों को पकड़ा गया है, उनके कुछ संबंध समाजवादी पार्टी से सामने आए हैं. सपा जो बदनाम हो चुकी है, और पहले से कुख्यात है, इस पूरे मामले में भी उसकी संलिप्तता आएगी, क्योंकि राज्य स्तर की एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की इस बयानबाजी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर पलटवार किया. लिखा कि ‘जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ’.
अखिलेश ने किया पलटवार :
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की इस बयानबाजी पर अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर पलटवार किया. लिखा कि ‘जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ’.










