नेशनल हेराल्ड केस पर BJP का पलटवार,कहा- ‘राजनीति में सबसे भ्रष्ट है गांधी परिवार’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा ED की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस द्वारा इस फैसले को गांधी परिवार की नैतिक जीत बताने पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है. गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा इस मामले में अभी भी जमानत पर बाहर हैं.

भाटिया ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में नेशनल हेराल्ड मामले पर मीडिया से बात की थी, जो सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा है, उस पर चर्चा करने से पहले कल आए अदालत के फैसले पर गौर करना जरूरी है.” उन्होंने कहा-“अगर पॉलिटिक्स में कोई सबसे ज़्यादा भ्रष्ट है, तो वह गांधी परिवार है. सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा 420 केस में बेल पर बाहर हैं.”

कानूनी पहलुओं पर बात करते हुए भाटिया ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को देखता है. उन्होंने बताया कि अदालत ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि यह मामला बिना किसी FIR के एक निजी शिकायत से जुड़ा है, इसलिए इस पर उस तरह से कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिक्षा विभाग अपनी जांच जारी रख सकता है, क्योंकि इसे खारिज नहीं किया गया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial